विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2019

ओडिशा: शख्स को पेड़ से बांधकर पीटा, मुंह में किया पेशाब

ओडिशा के खुर्दा जिले में दो लोगों द्वारा एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया और उनमें से एक ने पानी मांगने पर उसके मुंह में पेशाब कर दिया. 

ओडिशा: शख्स को पेड़ से बांधकर पीटा, मुंह में किया पेशाब
प्रतीकात्मक तस्वीर.
भुवनेश्वर:

ओडिशा के खुर्दा जिले में दो लोगों द्वारा एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया और उनमें से एक ने पानी मांगने पर उसके मुंह में पेशाब कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. खुर्दा के पुलिस अधीक्षक (एपी) अजय प्रताप स्वैन ने कहा कि दो लोगों ने खुर्दा जिले के बंगीदा गांव के सौम्य रंजन दास को नारियल के पेड़ से 18 दिसंबर को बांध दिया और बेरहमी से पिटाई की.

आरोपियों में से एक ने पानी मांगने पर उसके मुंह में पेशाब कर दिया. वीडियो में आरोपी, युवक को गाली देते हुए और पैर से मारते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कैंपदर गांव के राजेंद्र भूइयां और गतियां पलतसिंह के रूप में की है और उन्हें एक शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि यह घटना एक प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है. 

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com