प्रतीकात्मक चित्र
- ओडिशा के बारगढ़ जिले की है घटना
- कॉलेज छात्रा के साथ लफंगों ने की छेड़खानी
- छात्रा के साथ मौजूद एक शख्स की पिटाई भी की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भुवनेश्वर:
ओडिशा में कॉलेज से लौट रही एक छात्रा के साथ कुछ लोगों ने सरेआम छेड़खानी की. आरोपियों ने कपड़े से अपना चेहरा छिपा रखा था और उन्होंने लड़की के साथ मौजूद एक शख्स की पिटाई भी की. बारगढ़ जिले में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि छात्रा के बार-बार विनती करने के बाद भी कुछ लफंगे उसका पीछा कर रहे हैं और उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं. पुलिस के मुताबिक संभवत: यह घटना कुछ दिन पहले मेलचामुंडा-पद्मापुर सड़क पर घटी जब छात्रा अपने कॉलेज से वापस आ रही थी.
यह भी पढ़ें : दिल्ली के कनॉट प्लेस में दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़, शख्स ने की 'गंदी हरकत'
पद्मापुर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी लक्ष्मीनारायण पांडा ने कहा, 'चार मुख्य अभियुक्त और दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.' बारगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने इंटरनेट पर वीडियो के आने के बाद शनिवार को जांच के आदेश दिए थे.
VIDEO : छेड़खानी के डर से ट्रेन से कूदी लड़की
पुलिस महानिदेशक आर.पी. शर्मा ने कहा, 'यह मामला आईपीसी की धारा 341, 354, 354 (बी) एवं 34 और साथ ही साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक धाराओं के तहत पंजीकृत किया गया है.' उन्होंने कहा कि पुलिस को इस तरह के मामलों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. (इनपुट IANS से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं