उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक सीता सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में दी गई शिकायत में अपने पति अवनीश, ससुर शिवचरण, देवर विपिन, मनीष, लव, कुश, केपी और ननद ज्योति के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है.
अब महिला और पुरुष के बीच अप्राकृतिक यौनाचार भी अपराध नहीं...
महिला ने अपने पति अवनीश के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दहेज को लेकर उसके साथ सभी ने मारपीट की और पति ने उसके साथ दुराचार किया. सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है.
VIDEO: महाराष्ट्र में बच्चे से दुष्कर्म फिर जलाया
(इनपुट: भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं