Nikki Yadav Murder: दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी साहिल गहलोत ने 9 फरवरी को अपने सगाई समारोह में दोस्तों के साथ जमकर डांस किया था और बाद में अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की गला घोंटकर हत्या कर ही. हत्या के बाद उसका शव फ्रिज में रख दिया और अगले दिन 24 वर्षीय आरोपी गहलोत ने शादी कर ली. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पूछताछ में गहलोत ने बताया कि वह यह फैसला नहीं कर पा रहा था कि उसे अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की के साथ रहना है या माता-पिता की पसंद की लड़की से शादी करनी है.
घटना के क्रम के बारे में बताते हुए, आरोपी ने पुलिस को कहा कि वह घटना से करीब 15 दिन पहले निक्की यादव के घर से निकल गया था, लेकिन 9 फरवरी को अपनी सगाई के बाद, वह उत्तम नगर में उसके घर गया और उसने उसके साथ समय बिताया.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
निक्की यादव ने साहिल के साथ पहले से ही गोवा जाने की योजना बनाई थी और टिकट भी बुक कर ली थी. लेकिन बाद में उन्होंने योजना बदली और हिमाचल प्रदेश जाने का फैसला किया. वे अपनी कार में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गए, जहां उन्हें पता चला कि उन्हें आनंद विहार बस टर्मिनस से बस पकड़नी होगी, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें सूचित किया गया कि बस कश्मीरी गेट आईएसबीटी से शुरू होगी.
पुलिस के अनुसार कश्मीरी गेट पहुंचने के बाद, कार के अंदर दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू हुई जो कि लड़ाई में बदल गई. गुस्से में आकर साहिल ने अपनी कार के अंदर उसकी हत्या कर दी. पूछताछ के दौरान साहिल ने पुलिस को बताया कि निक्की ने सगाई को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि वह दूसरी महिला से शादी न करे. साथ ही हिमाचल प्रदेश जाने पर जोर दे रही थी.
पुलिस ने कहा कि कथित हत्या नौ-दस फरवरी की दरमियानी रात को हुई थी. आरोपी ने महिला के शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रखा और उसी दिन दूसरी महिला से शादी रचाने के लिए रवाना हो गया. पुलिस ने मंगलवार को साहिल को गिरफ्तार किया है. आरोपी को बीते दिनों कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. निक्की के परिवार ने साहिल के लिए फांसी की मांग की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं