विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

पति की हत्या कर प्रेमी पर डाला तेजाब, मटन सूप की वजह से सुलझी हत्या की गुत्थी

आधार कार्ड पर फिंगर प्रिंट मेल न खाने की वजह से आरोपी को बाद में किया था गिरफ्तार

पति की हत्या कर प्रेमी पर डाला तेजाब, मटन सूप की वजह से सुलझी हत्या की गुत्थी
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: तेलंगाना में कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर महिला द्वारा पति की हत्या करने का मामला काफी चर्चाओं में रहा था. अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार महिला और उसके प्रेमी द्वारा रचि गई साजिश का खुलासा मटर सूप की वजह से हुआ.  दरअसल, महिला के सुसराल वालों को महिला के प्रेमी पर तब शक हुआ जब अस्पातल में अपने इलाज के दौरान युवक ने साकाहारी होने की वजह से मटर सूप पीने से इनकार कर दिया. ससुराल के लोगों को लगा कि आखिर उनके बेटे ने रातों रात मटन खाना कैसे छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती युवक की हरकतों पर गौर करना शुरू किया. इसके बाद ही उन्होंने बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें: खीसराय में महिला पर देवर के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप

गौरतलब है कि आरोपी महिला ने पहले प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की, इसके बाद अपने प्रेमी पर सिर्फ इसलिए तेजाब डाला ताकि वह उसे अपना पति बता सके. पुलिस के अनुसार महिला ने एक फिल्म से प्रभावित होकर यह योजना बनाई थी. योजना के तहत उसे अपने प्रेमी के चेहरे पर तेजाब फेंककर उसे अपना पति बताते हुए उसकी प्लास्टिक सर्जरी करानी थी.

VIDEO: पाली में  इंस्पेक्टर की हत्या



सुसराल पक्ष द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद जब पुलिस ने  उसके प्रेमी की अंगुलियों के निशान उसके पति के आधार कार्ड से मेल कराए तो सारी बात साफ हो गई.  बाद में महिला का पति बने प्रेमी ने महिला के  पति की हत्या की बात कबूली.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com