मौलाना ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बना डाला (प्रतीकात्मक चित्र)
मुजफ्फरनगर:
जिले के चावला गांव से एक महिला से बलात्कार कर उसका वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक मौलाना को गिरफ्तार किया है.
क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि उनके यहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मौलाना हफीज असलम ने वर्ष 2013 में उसके साथ यौन संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में महिला की शादी किसी और व्यक्ति से शादी हो गई.
शादी के बाद कुछ समय से सब ठीकठाक रहा लेकिन, आरोपी मौलाना वीडियो उसके पति को भेजने की धमकी देकर उस पर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. मौलाना ने तीन दिन पहले वीडियो पीड़िता के पति को भेज दिया. वीडियो मिलने के बाद दंपत्ति ने पुलिस में मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया. भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं