विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2019

दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

नोएडा के डीपीएस स्कूल के परिसर में 15 अगस्त को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बसंती देवी का शव पेड़ से लटकता मिला था

दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो.
  • बसंती के परिवार की शिकायत पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था
  • चार महीने बाद न्यायालय के आदेश पर नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया
  • आरोप- बसंती पर कुछ ऐसा करने का दबाव था जो वह नहीं करना चाहती थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में करीब चार माह पहले हुए एक महिला कर्मचारी की संदिग्ध मौत की जांच पुलिस ने शुरू की है. यह जांच अदालत के आदेश पर की जा रही है. बीते 15 अगस्त को  डीपीएस स्कूल के परिसर में फोर्थ क्लास एम्पलाई बसंती देवी का शव पेड़ से लटकता मिला था. पुलिस ने मामले को सुसाइट बताया था जबकि बसंती के परिवार वालों का आरोप था कि उसकी हत्या करके, उसके शव को पेड़ पर लटकाया गया है. परिवार वालों की शिकायत पर भी नोएडा पुलिस ने  कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था.

पुलिस के मामला दर्ज न करने पर बसंती के परिवार वालों ने न्यायालय की शरण ली. अब चार महीने बाद न्यायालय के आदेश पर नोएडा के डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल, सुपरवाइजर और एक अन्य के खिलाफ थाना 20 पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बसंती देवी का शव 15 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला था. बसंती के पति राकेश का आरोप था कि उनकी पत्नी पर कुछ ऐसा करने का दवा डाला जा रहा था जो वह नहीं करना चाहती थी और बात ना मानने पर उनकी हत्या कर दी गई. पति ने यह भी आरोप लगाया था कि 15 अगस्त को छुट्टी होने के बाद भी बसंती को जबरन स्कूल बुलाया गया था.

फीस जमा नहीं करने पर DPS में बच्चे को कहा जाने लगा डिफॉल्टर, मां पहुंची स्कूल और फिर...

उनके मुताबिक आरोपी प्रेम कुमार और गिरीश पहले भी कई बार बसंती पर दबाव बना चुके थे. उसे तंग करते थे. इसकी शिकायत बसंती ने प्रिंसिपल से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी वजह से आरोपियों का हौसला बढ़ गया और उन्होंने बसंती की हत्या कर दी. पीड़ित का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद उसने कई बार पुलिस से इस मामले में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली.

इस मामले में एसपी सिटी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर डीपीएस की प्रधानाचार्य सुपरवाइजर प्रेम कुमार व गिरीश जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.  साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डीपीएस सहित 449 प्राइवेट स्कूलों को टेकओवर करने की तैयारी में केजरीवाल सरकार

डीपीएस की प्रधानाचार्य कामिनी भसीन का कहना है कि मृतक बसंती के पति राकेश का आरोप निराधार है. कुछ कर्मचारियों से पता चला कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान रहती थी. बसंती ने डीपीएस स्कूल में कुछ ही महीने पहले नौकरी शुरू की थी. उन्होंने बताया कि जब इस घटना के बारे में पता चला तो इसकी सूचना खुद उन्होंने पुलिस को दी है. पुलिस द्वारा जो भी जांच होगी, उसमें डीपीएस पूरी तरह से साथ देगा.

VIDEO : दिल्ली पब्लिक स्कूल के होस्टल में रैगिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com