महिला को अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने वाले 26 वर्षीय व्यक्ति को दहिसर कस्बे से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी उमेश म्हात्रे को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. एमएचबी कालोनी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “शिकायतकर्ता और आरोपी एक दूसरे को जानते थे. आरोपी ने महिला से तीन लाख रुपये उधार लिए थे लेकिन लौटा नहीं पाया. महिला के बार-बार बोलने पर भी उसने पैसे नहीं लौटाए और महिला को अश्लील तस्वीरें भेजने लगा.”
उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ भादंसं की धारा 420 (धोखाधड़ी), 354 (छेड़छाड़) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 13 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं