प्रतीकात्मक चित्र
शाहजहांपुर:
यूपी के शाहजहांपुर जिले में शौच के लिए निकली एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है. आरोपी उसी गांव का रहने वाला है. वारदात के बाद वह फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की से कई महीनों तक रेप, हुई प्रेगनेंट, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक बेला गांव की 17-वर्षीय लड़की शुक्रवार की रात शौच के लिए घर से बाहर निकली. उसी दौरान गांव के राजू नामक शख्स ने उसे पकड़ लिया और खेतों में ले जाकर उसके साथ रेप किया. लड़की जब काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की.
VIDEO: बलिया में मनचलों ने छात्रा की हत्या की
थोड़ी देर बाद लड़की खेतों की ओर से आते दिखी और उसने परिवार वालों को आपबीती सुनाई. पुलिस ने लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा है. वहीं आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं