विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2019

नोएडा में नाबालिग से रेप कर अश्लील वीडियो बनाया, मामला दर्ज

शहर पुलिस ने एक नाबालिग से बलात्कार करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसी आधार पर उसे ब्लैमेल कर छह लाख रुपये मांगने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

नोएडा में नाबालिग से रेप कर अश्लील वीडियो बनाया, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो.
नोएडा:

शहर पुलिस ने एक नाबालिग से बलात्कार करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसी आधार पर उसे ब्लैमेल कर छह लाख रुपये मांगने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र निवासी एक किशोरी को अर्जुन नामक व्यक्ति ने फरमान नामक युवक से मिलवाया था. फरमान किशोरी को थाना बीटा-दो क्षेत्र में स्थित एक होटल में लेकर गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया.

अधिकारी ने बताया कि फरमान ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली. इसी वीडियो के माध्यम से फरमान, अर्जुन और उसकी पत्नी हीना किशोरी को ब्लैकमेल कर रहे थे और छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने आज पुलिस में शिकायत दी है. मामला दर्जकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com