भारतीय सेना के कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. आरोपी सेना के ग्रुप डी का कर्मचारी है. उस पर पोस्को अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह शनिवार शाम को लड़की के घर पर उस समय हुई जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे. नाबालिग के पिता भी सेना के ही कर्मचारी हैं. आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 24 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
मूक-बधिर महिला ने इशारों में बताई पीड़ा, चार फौजियों पर मामला दर्ज
वहीं एक अन्य मामले में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नशे धुत एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी ही 19 साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर गोली मार दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और बलात्कार के प्रयास में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की के सिर में गोली लगी है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर कर दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया. (इनपुट-भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं