प्रतीकात्मक चित्र
सलेम (तमिलनाडु):
सलेम के निकट एक बस में 15-वर्षीय एक लड़की के साथ दो चालकों और एक कंडक्टर ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात को एक गांव में निजी बस रोककर अपराध को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, किशोरी ने ओमल्लुर स्थित अपने घर पहुंचने के लिए बस ली थी. अपने सफर के अंतिम पड़ाव पर, जब बस में यात्रा कर रहे बाकी यात्री नीचे उतर गए, तब अपराधियों ने उसे नीचे नहीं उतरने के लिए बस के दरवाजे बंद कर दिए और बस को एकांत जगह ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया.
अपराधियों से बचकर भागी लड़की ने गांव वालों से उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया. इसके बाद गांव वालों ने तीनों अपराधियों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना ने नई दिल्ली में एक चलती बस में 23-वर्षीय एक लड़की के साथ 16 दिसंबर, 2012 को हुई सनसनीखेज सामूहिक बलात्कार की घटना की याद ताजा कर दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं