विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

नोएडा : नाबालिग लड़की को अगवा कर रेप करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-39 क्षेत्र में 7 महीने पहले एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.

नोएडा : नाबालिग लड़की को अगवा कर रेप करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-39 क्षेत्र में 7 महीने पहले एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने किशोरी को पहले ही छुड़ा लिया था. पुलिस के मुताबिक सेक्टर-108 में रहने वाली नाबालिग लड़की को 16 अप्रैल को बीरू नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. पुलिस ने 10 दिन पहले नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया था. उसे अगवा करने वाला आरोपी बीरू फरार था. पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया.

यूपी : घर ले जाने के बहाने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

वहीं, नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली 10 साल की एक बच्ची के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत की और उसे चोट पहुंचाई. थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि बरौला गांव के एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक निजी कंपनी में काम करने वाले संदीप नामक युवक ने उनकी 10 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत की.

रेप से बचने के लिए प्रेग्‍नेंट महिला ने चलती कार से लगाई छलांग, सात साल की बेटी के सामने हुई दर्दनाक मौत

उनका आरोप है कि उनकी बेटी घर पर अकेली थी तभी संदीप ने उसके साथ गलत हरकत की और उसे चोट पहुंचाई.

VIDEO : लखनऊ में 16 साल की लड़की के साथ दरिंदगी
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com