प्रतीकात्मक तस्वीर
कोलकाता:
शराब का विरोध करना एक शख्स को इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान ही गंवानी पड़ गई. नदिया जिले में 30 साल के एक शख्स ने अपने घर के सामने शराब पीने का विरोध किया तो दो शराबी युवकों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.
यह भी पढ़ें - दिल्ली : प्रेमी ने प्रेमिका और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई
पीड़ित अभी अस्पताल में है और 60 प्रतिशत जल चुका है. पुलिस के मुताबिक शांतनु दास ने चकडाहा थाने के अंतर्गत गौरपारा गांव में कल रात अपने घर के सामने लोगों के शराब पीने का विरोध किया तो उन युवकों ने दास की पिटाई कर दी.
शांतनु ने दो लोगों के खिलाफ नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद युवक लौटे और उसे घर से खींचकर आग के हवाले कर दिया.
VIDEO: युवक का शव मिलने से सुलगा कर्नाटक का तटीय इलाका सिरसी (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं