विज्ञापन
This Article is From May 31, 2017

हरियाणा पुलिस ने एक करोड़ रूपए के पुराने नोट जब्त किए

पुलिस ने बताया कि छापेमारी में चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 रूपए के नोटों में एक करोड़ रूपए के नोट बरामद किए गए हैं.

हरियाणा पुलिस ने एक करोड़ रूपए के पुराने नोट जब्त किए
1 करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी बरामद हुई है ( फाइल फोटो)
  • 500 और 1000 के नोट बरामद
  • 1 करोड़ रुपए के हैं पुराने नोट
  • समलखा से एक शख्स गिरफ्तार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: हरियाणा पुलिस ने पानीपत जिले के समालखा से एक व्यक्ति को चलन से बाहर हो चुके नोटों की एक बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है. इन नोटों की कुल राशि एक करोड़ रुपए है. पुलिस ने कहा कि आरोपी अरविंद सोनीपत के दतौली गांव का निवासी है और उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया था. पानीपत के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि आरोपी को पुलिस रिमांड में लिया गया है और पूरा मामला पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है.

शर्मा ने कहा, ‘हमें अरविंद के खिलाफ शिकायत मिली थी. पानीपत के एक व्यक्ति ने उसपर 61 लाख रूपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. हमने छापेमारी की और चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 रूपए के नोटों में एक करोड़ रूपए के नोट बरामद किए.’ एसपी ने कहा कि आरोपी ने दावा किया है कि उसने किसी को संपत्ति देने के बदले में धन लिया था. उन्होंने कहा, ‘मामले की जांच चल रही है और पूरी तस्वीर एक एक या दो दिन में साफ होगी.’ उन्होंने कहा कि आरोपी को कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com