विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2018

नौकरी दिलाने वाले फर्जी गिरोह का पर्दाफाश, युवकों से धोखाधड़ी को लेकर तीन गिरफ्तार

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभाग को रूप नगर के निवासी शंकर सिंह की शिकायत मिली थी जिन्होंने दावा किया कि पांच लोगों ने सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके उन्हें तथा 21 अन्य को ठगा.

नौकरी दिलाने वाले फर्जी गिरोह का पर्दाफाश, युवकों से धोखाधड़ी को लेकर तीन गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जम्मू: जम्मू कश्मीर पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार करके नौकरी दिलाने का दावा करने वाले फर्जी गिरोह का पर्दाफाश किया. पुलिस का कहना है कि उन लोगों ने नकदी के बदले नौकरी देने का वादा करके युवकों को ठगा. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभाग को रूप नगर के निवासी शंकर सिंह की शिकायत मिली थी जिन्होंने दावा किया कि पांच लोगों ने सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके उन्हें तथा 21 अन्य को ठगा.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

सिंह ने आरोपियों की पहचान रूप नगर के अजय बाली, अनंतनाग के मोहम्मद अयूब शेख और मोहम्मद यूसुफ भट और कुलगाम के मोहम्मद अशरफ शेख और रामबन के पृथ्वी सिंह के रूप में की. बाली को दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. बाकी चार की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

VIDEO : फर्जीवाड़े का ये खेल कैसे चलता रहता है?​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com