विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2019

नाबालिग से चार साल तक गैंगरेप करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, पीड़िता को ब्लैकमेल करते थे आरोपी

पुलिस (Hyderabad Police) के अनुसार पीड़िता ने गिरफ्तार किये गए तीन लोगों के साथ साथ एक गवाह सहित आठ लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

नाबालिग से चार साल तक गैंगरेप करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, पीड़िता को ब्लैकमेल करते थे आरोपी
प्रतीकात्मक चित्र
  • पीड़िता ने आठ अन्य लोगों पर भी लगाया आरोप
  • पुलिस कर रही है आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ
  • आरोपियों ने पीड़िता का बनाया था वीडियो
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:

हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने नाबालिग लड़की से गैंगरेप के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस (Hyderabad Police) ने बताया कि आरोपी युवक पीड़िता से बीते चार साल से दुष्कर्म कर रहे थे. उन्होंने इस दौरान पीड़िता का वीडियो भी बनाया था. पुलिस (Hyderabad Police) की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पीड़िता को उसका वीडियो वायरल करने की भी धमकी दे रहे थे. पुलिस (Hyderabad Police) के अनुसार पीड़िता ने गिरफ्तार किये गए तीन लोगों के साथ साथ एक गवाह सहित आठ लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस घटना के सामने आने के बाद लोगों ने कई जगह पर विरोध प्रदर्शन भी किया.

यह भी पढ़ें: बारहवीं की छात्रा से गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

लड़की की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने 31 दिसंबर को लड़की के एक रिश्तेदार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. बाद में लड़की ने आरोप लगाया कि आठ और लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया था. इसमें एक गवाह भी है. सहायक पुलिस आयुक्त बी अंजैया (चारमीनार डिविजन) ने बताया कि नये आरोपों के मद्देनजर व बेहतर जांच सुनिश्चित करने के लिए एसीपी रैंक की एक महिला पुलिस अधिकारी को छानबीन की जिम्मेदारी दी गयी है. गौरतलब है कि सामूहिक दुष्कर्म की यह कोई पहली घटना नहीं है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली : नरेला में 12 साल की लड़की को अगवा करके टेम्पो में गैंगरेप किया

इससे पहले दिल्ली के नरेला इलाके में 12 साल की बच्ची को एक सामान ढोने वाले टेम्पो में तीन लड़कों ने अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया था. जानकारी मिलने पर पुलिस ने नरेला इलाके में टेम्पो को घेर कर लड़की को आरोपियों के जंगुल से छुड़ाया था. पुलिस के अनुसार टेम्पो में तीन लड़के थे जिसमें से एक लड़का मौके से भाग गया, जबकि दो वहीं पकड़ लिए गए. बाद में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपियों की पहचान आरोपियों के नाम रवि, मोहित और विनोद के रूप की थी. पुलिस के मुताबिक लड़की नरेला की झुग्गियों में रहती थी और आरोपी लड़की के पड़ोसी थे. पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था. जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. 

VIDEO: रेप मामले में पुलिस ने जारी किया बयान.

 

 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com