विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

गुड़गांव : खाने को लेकर पत्नी से हुआ झगड़ा तो दो मासूम बेटियों की ले ली जान

गुड़गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ लड़ाई के बाद अपनी दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी.

गुड़गांव : खाने को लेकर पत्नी से हुआ झगड़ा तो दो मासूम बेटियों की ले ली जान
प्रतीकात्मक चित्र
गुड़गांव: गुड़गांव के न्यू पालम विहार इलाके में 40 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ लड़ाई के बाद अपनी दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे आरोपी मुकेश यादव और उसकी पत्नी के बीच रात के खाने को लेकर झगड़ा शुरू हो गया, जिसके बाद मुकेश ने उसके साथ मारपीट की. पुलिस के मुताबिक जब उसकी बेटियां मां से चिपकते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगीं, तो उसने उन पर ईंट से हमला किया. दोनों की उम्र क्रमश: पांच और तीन साल थी.

यह भी पढ़ें : गुड़गांव में रेप का चौंकाने वाला मामला, दोषी और पीड़िता दोनों ही नेत्रहीन

इसके बाद उसने गुड़गांव पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मुकेश नगों की कटाई और पॉलिश करने का काम करता है. वह घटना के समय कथित रूप से शराब के नशे में था. मुकेश के पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया.

VIDEO : मां पर बेटी की हत्या का आरोप मुकेश के पड़ोसी राम मेहर ने दावा किया कि मुकेश शराब के नशे में था और रात के खाने को लेकर पत्नी के साथ उसकी लड़ाई हुई. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुकेश पर हत्या के आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com