विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2017

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छेड़खानी का विरोध किया तो सिरफिरे युवक ने युवती पर फेंक दिया तेजाब

आरोपी तिलक सिंह और उसके परिवार के चार अन्य लोगों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छेड़खानी का विरोध किया तो सिरफिरे युवक ने युवती पर फेंक दिया तेजाब
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • छेड़खानी का विरोध करने पर सिरफिरे युवक ने फेंका तेजाब
  • आरोपी तिलक सिंह और चार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • आरोपी युवक फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अलीगढ़: सिरफिरे युवक ने 20 वर्षीय एक युवती के साथ छेड़खानी की. युवती ने विरोध किया तो उसने उस पर तेजाब डाल दिया. तेजाब हमले में आठ अन्य लोग भी जख्मी हो गए हैं. आरोपी तिलक सिंह और उसके परिवार के चार अन्य लोगों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें : बिहार : मुजफ्फरपुर में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी और बेटी पर उड़ेल दिया तेजाब

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की है और यह इगलास टाउनशिप में हुई. इगलास क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि तिलक सिंह ने युवती से छेड़खानी की. विरोध करने पर वह चार अन्य लोगों के साथ पुन: युवती के पास आया और उस पर तेजाब फेंक दिया. 

VIDEO : बेंगलुरु में लड़की ने शादी से इनकार करने वाले प्रेमी पर तेजाब फेंका

युवती की चीख सुनकर घर वाले दौड़े और उसे बचाने के प्रयास में आठ अन्य लोग जख्मी हो गए. आरोपी युवक फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com