प्रतीकात्मक तस्वीर
भोपाल:
मध्य प्रदेश में गांव के लड़के के साथ फोटो वायरल होने से एक युवती इस कदर परेशान और दुखी हो गई थी कि उसने इससे मुक्ति पाने के लिए आत्महत्या का रास्ता ही अंतिम विकल्प मानाा. दरअसल, मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के महाराजपुर क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती ने गांव के एक लड़के के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली.
यह भी पढ़ें - 'मृत' समझकर अंतिम संस्कार करने जा रहा था परिवार, पुलिस अधिकारी की सूझबूझ से बची जान
बताया जा रहा है कि फोटो वायरल होने के बाद समाज की पंचायत ने उसके परिवार का बहिष्कार करने का फैसला किया था. कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नवल आर्य ने आज बताया, ‘युवती को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के आरोप में कल रात को राजा वाल्मिक (22), मुन्नी रायकवार (35) और सानू रायकवार (40) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. युवती ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी.’
यह भी पढ़ें - शाहजहांपुर में BJP नेता की पत्नी ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत
उन्होंने बताया कि राजा के साथ खिंची गयी युवती की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाज की पंचायत ने युवती और उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया था. आरोपी मुन्नी और सोनू ने युवती का फोटो वायरल किया था. इससे दुखी होकर युवती ने आत्महत्या कर ली. आर्य ने बताया कि पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है.
VIDEO: निर्भया कांड के 5 साल : अब भी सुरक्षित नहीं महिलाएं (इनपुट आईएएनएस से)