विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2018

गाजियाबाद में आभूषणों की दुकान से दो करोड़ रुपये के जेवरात लूटे

हथियारों से लैस पांच नकाबपोश बदमाशों ने श्याम पार्क इलाके में बंदूक दिखाकर लूट की वारदात की

गाजियाबाद में आभूषणों की दुकान से दो करोड़ रुपये के जेवरात लूटे
प्रतीकात्मक फोटो.
गाजियाबाद: दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद शहर में हथियारों से लैस पांच नकाबपोश बदमाशों ने श्याम पार्क इलाके में बंदूक दिखाकर आभूषणों की एक दुकान से दो करोड़ रुपये के जेवरात लूट लिए.

पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि यह शोरूम साहिबाबाद थाने के पास है. दुकान के मालिक राहुल के मुताबिक, बदमाशों ने दुकान से सोने और हीरे के सभी आभूषण लूट लिए.

पुलिस के अनुसार उन्हें अभी तक लूटे गए जेवरों की सूची नहीं मिली है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com