प्रतीकात्मक तस्वीर
नोएडा:
नोएडा में चार लोगों द्वारा एक युवती के अपहरण की कोशिश करने का मामला सामने आया है. यह घटना थाना सेक्टर 49 के बरौला कट के पास गुरुवार रात हुई. थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार वह गुरुवार रात स्कूटी से अपने घर जा रही थी. बरौला कट के पास कार में सवार चार लोग वहां आए.
शिकायतकर्ता के अनुसार इनमें से एक का नाम प्रमोद यादव है. परशुराम के अनुसार युवती ने आरोप लगाया कि प्रमोद एवं उसके साथियों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसका अपहरण करने की कोशिश की.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं