प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना:
बिहार के पूर्णिया में एक बाल सुधार गृह में फायरिंग हुई है. बुधवार को राज्य के पूर्णिया बाल सुधार गृह में दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर पांच बाल कैदी फरार हो गये.इस गोली बारी में हाउस फादर और एक अन्य क़ैदी की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग के आरोपी पांचों बाल कैदी फरार हो गये. बताया जा रहा है कि घटना नशा के लिए कोरेक्स की बोतलें पकड़े जाने के बाद हुई. जिसके बाद इन बच्चों को यहां से दूसरे जगह शिफ़्ट किया जाना था.
बेगूसराय जिले के सुधार गृह में बालिका ने की खुदकुशी की कोशिश
इस घटना में मृतकों में एक हाउस फादर विजेंद कुमार और दूसरा एक किशोर क़ैदी सरोज कुमार है. मंगलवार को पांच बाल क़ैदियों के पास से एक corex की बोतलें पायी गयी थी. जो नशे का काम करता है. इसके बाद इन बाल क़ैदियों को पूर्णिया के इस बाल गृह से शिफ़्ट करने की अनुशंसा भी की गयी थी. यही वजह है कि ग़ुस्से में इन क़ैदियों ने सरोज कुमार को पहले निशाना बनाया. आरोपी बाल कैदियों को संदेह था कि सरोज उनकी जासूसी कर रहा है.
बिहार: अब बोधगया के बौद्ध मठ में 15 बाल लामाओं का यौन शोषण, आरोपी को भेजा गया जेल
इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जब हाउस फादर क्रिकेट मैच देख रहे थे तब ये सारे आरोपी उनके कमरे में घूस कर उन्हें गोली मार दी. उसके बाद गार्ड को धमका कर उन्होंने गेट खुलवा कर फ़रार हो गये. हालांकि इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय ज़िला जज समेत सभी अधिकारी पहुंचे लेकिन अब स्थानीय लोगों का कहना है कि फरार पांच किशोर बंदियो की उम्र भी काफ़ी थी और एक के ख़िलाफ़ कई मामले भी लंबित हैं.
पटना के शेल्टर होम में एक लड़की सहित दो महिलाओं की संदिग्ध मौत, संचालक गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना नशा ना करने के छूट से सम्बंधित है और इन क़ैदियों पर पहले भी मारपीट के आरोप लगते रहे हैं. लेकिन सवाल है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए रिवाल्वर कहां से आयी? हालांकि वहां सीसीटीवी लगे हैं और अब उसे खंगाला जा रहा है कि आख़िर और हत्या किस क़ैदी ने की?
VIDEO: मुज़फ़्फ़रपुर शेल्टर होम रेप केस में तेजस्वी ने साधा निशाना, CBI टीम पहुंची जांच के लिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं