दिल्ली के रोहिणी जेल के 81 कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (दिल्ली) ने केस दर्ज किया है. सूत्रों के हवाले से रविवार को ये जानकारी दी गई. महाठग सुकेश चंद्रशेखर से घूस लेने के मामले में केस दर्ज करने की बात सामने आ रही है. इससे पहले आर्थिक अपराध शाखा 8 जेलकर्मियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
हर महीने जेलकर्मियों को डेढ़ करोड़ रुपये
जांच में पता चला कि सुकेश हर महीने जेलकर्मियों को डेढ़ करोड़ रुपये बांटता था. उसके बदले उसे जेल में मोबाइल इस्तेमाल करने और अलग सेल में रहने समेत दूसरी सुविधाएं मिलती थीं. बात दें कि पुलिस को एक नोट भी मिला है जिसमें उन सभी जेलकर्मियों के नाम हैं, जिन्हें घूस मिलती थी. पूरे मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद केस दर्ज किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में है सुकेश
गौरतलब है कि 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में है. बीते दिनों इस मामले में तिहाड़ जेल के एक जेलर गिरफ्तार किया गया था. ल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने तिहाड़ जेल के जेलर को गिरफ्तार किया था आरोपी का नाम प्रकाश चंद है. जो कि 2019 से 2021 तक रोहिणी जेल में अस्सिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात था.
जेलर प्रकाश चंद पर ठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने का आरोप लगा है. इन दिनों आरोपी प्रकाश चंद तिहाड़ की जेल नंबर 2 में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात था. सुकेश चंद्रशेखर ने 17 साल की उम्र से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया था. सुकेश चंद्रशेखर पर तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपये का एक्सटॉर्शन रैकेट चलाने का आरोप लगा है. एक राजनेता के रिश्तेदार के रूप में, सुकेश ने कथित तौर पर 100 से अधिक लोगों को ठगा और करोड़ों रुपये वसूले हैं.
यह भी पढ़ें -
-- हरियाणा में गैंगस्टर के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस विधायक के घर में घुसकर बदमाशों ने दी धमकी : पुलिस
-- अमित शाह ने अलग हरियाणा विधानसभा भवन के लिए भूमि की घोषणा की, CM खट्टर ने केंद्रीय गृह मंत्री का जताया आभार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं