विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2020

लखनऊ में दिनदहाड़े इंजीनियरिंग के छात्र की चाकू मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में दिनदहाड़े इंजीनियरिंग के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

लखनऊ में दिनदहाड़े इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या.
  • लखनऊ में इंजीनियरिंग छात्र की हत्या
  • सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में दिनदहाड़े इंजीनियरिंग के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. 23 साल प्रशांत सिंह अलकनंदा अपार्टमेंट में अपने एक परिचित से मिलने गया था, जब 10-12 लड़कों के एक समूह ने सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी. ये सभी लोग वहां उसका इंतजार कर रहे थे. वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.

यूपी के बागपत में दिनदहाड़े कॉलेज प्रबंधक की गोली मारकर हत्या

सीसीटीवी फुटेज में लड़कों के एक समूह इनोवा कार को रोकते देखे जा सकते हैं. इसके बाद इनलोगों ने फ्रंट सीट पर बैठे दो लोगों पर हमला कर दिया. इसके कुछ सेकंड बाद प्रशांत सिंह को अपनी छाती पर हाथ रखते हुए कार से भागकर एक इमारत में घुसते हुए देखा जा सकता है.

महाराष्ट्र में दिनदहाड़े NCP कार्यकर्ता की हत्या, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बतया कि प्रशांत सिंह को बिल्डिंग के अंदर खून से लथपथ पाया गया. इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि प्रशांत वाराणसी का रहने वाला था और यहां के एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहा था.

हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पुलिस ने बताया कि प्रशांत का बुधवार को अपने जूनियरों के साथ उस समय कहासुनी हो गई थी, जब वह अपने रूममेट का बर्थडे मनाने बाराबंकी गया था. प्रशांत के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि उसके जूनियर इस वारदात में शामिल हो सकते हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com