विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

आगरा : चोटी काटने की अफवाह में बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मार डाला

महिला विक्षिप्त थी. उसके सिर में डंडा लग गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

आगरा : चोटी काटने की अफवाह में बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मार डाला
प्रतीकात्मक चित्र
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक गांव में बुधवार को चोटी काटने की अफवाह में चुड़ैल समझकर एक विधवा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.

मंगलवार देर रात 62 वर्षीय मानदेवी शौच के लिए बाहर गईं थीं. अंधेरा होने के चलते वे रास्ता भटक गईं और बघेल समाज की बस्ती में पहुंच गईं. यहां चारपाई पर एक लड़की सो रही थी. उसी दौरान उस लड़की की नींद टूट गई और अचानक सफेद साड़ी में एक महिला को सामने देख युवती ने शोर मचा दिया. बस्ती के लोग निकल आए. उन्होंने महिला को चुड़ैल समझकर पीटना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें : राजस्थान, हरियाणा के बाद दिल्ली में कोई काट रहा चोटियां, दहशत में महिलाएं

आनन-फानन में परिवार के लोग उसे आगरा के एक अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को घर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है.

VIDEO :
डौकी थाना इंसपेक्टर डीपी शर्मा ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी. उसके सिर में डंडा लग गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com