प्रतीकात्मक फोटो.
चंडीगढ़:
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
हरियाणा के मेवात जिले के फिरोजपुर झिरका में आठ वर्ष की एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि आठ वर्षीय पीड़िता दो अन्य लड़कियों के साथ गुरुवार को बकरियां चराने के लिए गई थी. पुलिस ने बताया कि उसकी एक बकरी गुम हो गई और वह उसकी तलाश में गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी. पुलिस ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों को उसका शव शुक्रवार को जंगल में मिला. पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव खून से लथपथ मिला.
पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और पॉक्सो कानून की धारा छह के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं