- डीआरआई ने 21 नवंबर को आईजीआई हवाई अड्डे से किया था गिरफ्तार.
- महिला के पास से 1.95 करोड़ रुपए की विदेशी करेंसी बरामद.
- हवाला रैकेट का है मामला.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर एक चीनी महिला को गिरफ्तार कर एक बड़े हवाला रैकेट का पर्दाफाश किया और लगभग 1.95 करोड़ रुपए की विदेशी करेंसी भी जब्त की. 21 नवंबर को आईजीआई हवाई अड्डे पर रात के 9.30 बजे डीआरआई ने एक खास इनपुट के तहत एक चीनी महिला को हांगकांग के लिए फ्लाइट नं. सीएक्स -698 पर चढ़ने से पहले अपनी हिरासत में ले लिया. महिला के पास से अमेरिकी डॉलर बरामद हुए हैं जिनकी अनुमानित कीमत 1.95 करोड़ रुपए है.
यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट से तस्करी करके लाई गई सात करोड़ की सिगरेट बरामद
जिसको महिला ने अपने हैड बैग में रखे मिठाई के डिब्बे में गु्प्त तरीके से छिपा रखा था. डिब्बे में 100 और 50 के अमरीकी डालर छिपाने के लिए एक विशेष रुप से एक तल बनाया गया था.
VIDEO : DRI ने सोना तस्करी के बड़े रैकेट का किया पर्दाफ़ाश
पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि महिला एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाला रैकेट से जुड़ी हुई है और जिसने तस्करी के इसी तरह के कार्य के लिए कई बार भारत की यात्रा की है. पूछताछ में पाया गया कि यह रैकेट पिछले दो वर्षों से सोने की तस्करी करने के लिए विदेशी नागरिकों का उपयोग कर रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं