विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

दिल्ली : ठक-ठक गैंग ने ओखला में साकेत कोर्ट की जज का बैग उड़ाया

जज नीरा भरिहोक ओखला इलाके में अंदर बस्ती में किसी काम से गई थीं तभी ठक-ठक गैंग ने कार से उनका बैग निकाल लिया

दिल्ली : ठक-ठक गैंग ने ओखला में साकेत कोर्ट की जज का बैग उड़ाया
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

दिल्ली के ओखला इलाके में साकेत कोर्ट की एडिशनल सेशन जज नीरा भरिहोक ठक-ठक गैंग की शिकार हो गईं. वे 24 सितंबर को ओखला इलाके में अंदर बस्ती में किसी काम से गई थीं तभी ठक-ठक गैंग ने कार से उनका बैग निकाल लिया.

आरोपियों ने एडिशनल सेशन जज नीरा भरिहोक का दो किलोमीटर तक पीछा किया. कार पंचर और शीशा टूटने का भी झूठा इशारा किया. बाद में पुलिस ने उनका बैग बरामद कर लिया. बैग से 500 रुपये गायब मिले.

ओखला थाने में केस दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की अभिनेत्री पत्नी पर हमला, ठक-ठक गैंग ने बनाया शिकार

VIDEO : ठक-ठक गैंग की शिकार हुईं बीजेपी नेता की पत्नी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com