प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली में एक मासूम के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है. बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक 87 साल के बुजुर्ग ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि चार दिसंबर को उसने रोहिणी इलाके के अस्थायी खाद्यान्न भंडार के बाहर खेल रही बच्ची को लालच दिया. पुलिस ने बताया कि उसने बच्ची के साथ जबर्दस्ती की. उस खाद्यान्न भंडार में छत नहीं थी और एक महिला ने अपने घर के छज्जे से आरोपी को लड़की के साथ जर्बदस्ती करते देखा.
यह भी पढ़ें - राजस्थान में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्त से बाहर
इसके बाद महिला ने शोर मचाया और आस-पास के लोगों को इसके बारे में बताया, जिसके बाद आस पास के लोग वहां पहुंच गये. हालांकि आरोपी वहां से भाग निकला.
यह भी पढ़ें - ईस्ट दिल्ली में बाप ने किया 14 साल की बेटी से बलात्कार
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये ले जाया गया. मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया.
VIDEO: MoJo : कोपर्डी रेप केस: कोर्ट ने दोषियों को सुनाई फांसी की सजा (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं