विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

दिल्ली के खजूरी खास में मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल

खजूरी खास फ्लाईओवर के पास दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की बदमाश से रोहताश मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी

दिल्ली के खजूरी खास में मुठभेड़, एक बदमाश गोली  लगने से घायल
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश रोहताश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
नई दिल्ली:

दिल्ली के खजूरी खास फ्लाईओवर के पास दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और रोहताश नाम के एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें रोहताश पुलिस की गोली से घायल हो गया. जबकि एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी.

पुलिस के मुताबिक रोहताश पर लूट और डकैती के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक उसकी टीम को सूचना मिली थी कि करावल नगर का रहने वाला रोहताश खजूरी खास फ्लाईओवर पर अपने एक साथी धूम सिंह से मिलने के लिए आने वाला है. जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. दोनों तरफ से कुल 11 राउंड गोलियां चलीं और आखिरकार रोहताश पकड़ा गया.

पुलिस के मुताबिक धूम सिंह पर भी कई मामले दर्ज हैं. उसकी तलाश जारी हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com