विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

उत्तर प्रदेश : एनकाउंटर में 1 लाख रुपये का इनामी अपराधी बग्गा सिंह ढेर

'निघासन इलाके में हुई मुठभेड़ में बग्गा सिंह को एसटीएफ ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. उसे निघासन के सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.'

उत्तर प्रदेश : एनकाउंटर में 1 लाख रुपये का इनामी अपराधी बग्गा सिंह ढेर
प्रतीकात्मक फोटो.
लखीमपुर: उत्तर प्रदेश में स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार तड़के एक लाख रुपये के इनामी अपराधी बग्गा सिंह को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. पुलिस के अनुसार, 'निघासन इलाके में हुई मुठभेड़ में बग्गा सिंह को एसटीएफ ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. उसे निघासन के सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.'

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में गिरफ्तारी के बाद फरार हुआ इनामी अपराधी एनकाउंटर में मारा गया

शातिर अपराधी बग्गा सिंह पूरे उत्तरप्रदेश पुलिस के लिए मुसीबत बन चुका था. कई गंभीर मामलों में जेल की सजा काट रहा बग्गा सिंह 10 सितंबर 2013 को पुलिस की सुरक्षा से भाग निकला था. बग्गा के भागते ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित हुआ था और पिछले दिनों ही इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया.

VIDEO : पुलिस और बदमाशों के बीच दो मुठभेड़


पुलिस सूत्रों ने बताया, 'बग्गा के निघासन में होने की सूचना एसटीएफ को मिली थी, जिसके आधार पर मंगलवार सुबह एसटीएफ के अधिकारी वीर विक्रम सिंह की अगुआई में ऑपरेशन चलाया गया. निघासन पुलिस भी इस ऑपरेशन में साथ थी. पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें वह जख्मी हो गया.' बग्गा को जख्मी हालत में निघासन सीएचसी लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. जिले के पुलिस अधीक्षक एस. चनप्पा ने बग्गा के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com