प्रतीकात्मक चित्र
- कई मामलों में बच्चियों को चॉकलेट के बहाने बुलाया गया
- पुलिस ने की मामले में तुरंत कार्रवाई
- जानकारों ने ही किया रेप
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
वर्ष 2017 में देश भर में रेप की ऐसी कई वारदातें सामने आई जिसमें मुख्य आरोपी नाबालिग बच्चे थे. आरोपियों ने ज्यादातर मामलों में अपने जानकार या सहयोगी के साथ ही घटना को अंजाम दिया. घटना के सामने आने के बाद ये मामले कई दिनों तक चर्चाओं में बने रहे. हालांकि बाद में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में भी लिया. आज हम ऐसे ही 5 बड़े मामलों से आपको एक बार फिर रूबरू कराने जा रहे हैं जो 2017 में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहे. आइये जानते हैं कौन से हैं ये मामले....
यह भी पढ़ें: नाबालिग से कथित तौर से रेप, आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई स्पेशल टीमें
चार साल के बच्चे पर लगा अपनी ही सहपाठी से रेप का आरोप
इस साल नवंबर में दिल्ली के एक निजी स्कूल में यह घटना हुई. एक चार साल के बच्चे पर अपनी ही महिला सहपाठी के साथ रेप करने के आरोप लगा. इस मामले में स्कूल में सुरक्षा से लेकर बच्चे की मानसिकता पर कई तरह के सवाल खड़े किए. पुलिस ने इस मामले के सामने आने के बाद पहले छेड़छाड़ करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया लेकिन बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर रेप की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें: निर्भया कांड की 5वीं बरसी पर उत्तर पश्चिम दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप
दूसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची से रेप
दिसंबर के पहले सप्ताह में साहिबाबाद इलाके से दिल दहला देने वाली ये घटना सामने आई. इस मामले में नाबालिग आरोपियों ने दूसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के साथ स्कूल के वॉशरूम में रेप किया. घटना के समय स्कूल चल रहा था. आरोपियों को बच्ची को टॉफी के बहाने पहले वॉशरूम में ले गए और बाद में उसके साथ यह घटना की. आरोपी चौथी और पांचवी कक्षा के छात्र थे. पुलिस ने बाद में दोनों आरोपी को हिरासत में लिया.
सात साल की बच्ची के साथ दोस्तों ने किया रेप
मुंबई में सात साल की बच्ची के साथ उसी के दोस्तों ने रेप किया. आरोपी युवक 10 और 13 साल के थे. घटना उस समय हुई जब दूसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक पीड़ित बच्ची के घर के बाहर खेल रहे थे. इसी दौरान उसने देखा कि बच्ची के अभिभावक अभी किसी काम से बाहर गए हैं, इसके बाद भी उसने इस घटना को दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया. बाद में पुलिस ने दोनों हिरासत मे लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में चार साल की बच्ची की रेप के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
17 साल के आरोपी ने किया 9 साल से बच्ची से रेप
मुंबई के चेंबुर इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात सामने आई है. पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पीड़ित के घर के पास रहता था. आरोपी ने पहले कई बार पीड़िता के साथ घटना को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा. घटना वाले दिन पीड़िता अपने घर में अकेले थी जब वह कुछ पैसे मांगने के बहाने से उसके घर में गया और वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को घटना के सामने आने के बाद हिरासत में ले लिया है.
शिमला में पांच साल की बच्ची से रेप
शिमाल के पास धाली इलाके में एक नाबालिग ने पांच साल की बच्ची से साथ खेलने के बहाने रेप किया. घटना दस दिसंबर की है. पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने बच्ची को खेलते समय अपने साथ बुलाया और बाद में उसके साथ सुनसान इलाके में रेप किया.
VIDEO: नाबालिग लड़की के साथ किया रेप
पुलिस ने इस घटना में आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं