विज्ञापन
This Article is From May 27, 2023

ठाणे जिले में शिवसेना शिंदे गुट के शहर प्रमुख की धारदार हथियार से हत्या

किसी विवाद को लेकर आरोपियों ने शिवसेना उल्हासनगर 5 के शाखा प्रमुख शब्बीर शेख पर धारदार हाथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी.

ठाणे जिले में शिवसेना शिंदे गुट के शहर प्रमुख की धारदार हथियार से हत्या
मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुंबई से सटे ठाणे जिले के उल्हासनगर में शिवसेना शिंदे गुट के शहर प्रमुख की हत्या कर दी गई. शिवसेना शिंदे गुट के नेता शब्बीर शेख पर बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हाथियार से हमला किया. शिवसेना शिंदे गुट के नेता की हत्या की ये घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूत्रों की माने तो शब्बीर शेख और उनके आरोपियों के बीच कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा था.

इसी मामले को लेकर आरोपियों ने शिवसेना उल्हासनगर 5 के शाखा  प्रमुख शब्बीर शेख पर धारदार हाथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल नजदीकी हिललाईन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज़ कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गईं है. जब तक आरोपी पकड़ में नही आते तब तक पुलिस पत्रकारों के सामने ऑन कैमरा बोलने से इंकार कर रही है.

ये भी पढ़ें : गैर मुस्लिम के साथ छात्रा के घूमने पर आरोपियों ने स्टूडेंट को पीटा, बीच- बचाव करने वाले को मारा चाकू, गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : गैंगस्टर आशीष शर्मा ने किया खुलासा, केलिफोर्निया में गोल्डी बराड़ के साथ है लारेंस बिश्नोई का भाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena Faction Leader Murder Case, Thane Crime News, Shabbir Shaikh Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com