विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2026

नौकरी के बहाने युवती को बनाया बंधक; ठाणे में 15वीं मंजिल से पुलिस ने छुड़ाया, गंदे काम में लगाने की थी साजिश

Human Trafficking Case: ओडिशा की 20 वर्षीय युवती को गलत धंधे में धकेलने की कोशिश, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद रेस्क्यू. जानिए महाराष्ट्र पुलिस ने कैसे छुड़ाया.

नौकरी के बहाने युवती को बनाया बंधक; ठाणे में 15वीं मंजिल से पुलिस ने छुड़ाया, गंदे काम में लगाने की थी साजिश
ठाणे में नौकरी के बहाने युवती बंधक, 15वीं मंजिल से पुलिस ने छुड़ाया

Thane Hostage Case: महाराष्ट्र के ठाणे में नौकरी दिलाने के बहाने एक 20 वर्षीय युवती को बंधक बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. युवती को एक इमारत की 15वीं मंजिल पर बंद कर रखा गया था और उसे जबरन गलत धंधे में धकेलने का प्रयास किया जा रहा था. किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर युवती ने मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस इस पूरे मामले को मानव तस्करी और संगठित अपराध के दृष्टिकोण से जांच रही है. ठाणे से NDTV के लिए रिज़वान शेख़ की रिपोर्ट.

कपड़ों की दुकान में नौकरी का झांसा

पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है. उसे कपड़ों की दुकान में काम दिलाने का झांसा देकर ठाणे लाया गया था. आरोप है कि यहां लाने के बाद उसे एक एमएमआरडीए कॉम्प्लेक्स स्थित इमारत में बंद कर दिया गया और जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश की जा रही थी.

Thane Hostage Case: ठाणे में नौकरी के बहाने युवती बंधक, 15वीं मंजिल से पुलिस ने छुड़ाया

Thane Hostage Case: ठाणे में नौकरी के बहाने युवती बंधक, 15वीं मंजिल से पुलिस ने छुड़ाया

कंट्रोल रूम को फोन कर मांगी मदद

बंधक बनाए जाने के दौरान युवती ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और अपनी जान बचाने की गुहार लगाई. सूचना मिलते ही चितलसर-मानपाडा पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हुई और कॉल की लोकेशन ट्रेस की गई.

15वीं मंजिल पर पुलिस की छापेमारी

लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने शुभारंभ कॉम्प्लेक्स के पास स्थित इमारत नंबर-1 की 15वीं मंजिल पर छापा मारा. करीब तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद युवती को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और थाने लाया गया.

पड़ोसी दंपति की भूमिका जांच के घेरे में

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती और उसके गांव के रहने वाले एक पड़ोसी दंपति एक दिन पहले ही ठाणे पहुंचे थे. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती उस कॉम्प्लेक्स में कैसे पहुंची, कब से वहां रह रही थी और पूरे मामले में किन-किन लोगों की संलिप्तता है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें : PMKVY में MP नंबर वन; 47 आईटीआई को 9+ रेटिंग, CM मोहन ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर ये कहा

यह भी पढ़ें : खाद की कीमतें नहीं बढ़ेंगी; कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- ‘फॉर्मर आईडी' से रोकी जाएगी कालाबाजारी

यह भी पढ़ें : मंडला में नसबंदी के नाम पर बड़ा खेला; सैकड़ों कुत्तों के ऑर्गन बरामद, जानिए कैसे हुआ ये घोटाला?

यह भी पढ़ें : 14 महीनों में 149 तेंदुओं की मौत; RTI में बड़ा खुलासा, टाइगर स्टेट क्यों बन रहा तेंदुए का 'कब्रिस्तान' जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thane, Maharashtra, Crime News, Human Trafficking, Young Woman Held Hostage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com