तमिलनाडु कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मयूर जयकुमार गुरुवार को पोलाची यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे सीबीसीआईडी के समक्ष पेश हुए. उन्होंने सीबी-सीआईडी को दिये एक बयान में बताया कि उनका मुख्य आरोपी के साथ किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है.इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों में शामिल तिरूनावुकारासु ने दावा किया था कि वह 12 फरवरी को पोलाची में नहीं था. उसी दिन 19 वर्षीय एक युवती के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था और यहां कांग्रेस नेता ने यात्रा की थी.
सीबीसीआईडी ने जयकुमार को समन जारी किये थे जिसके बाद वह उसके समक्ष पेश हुए.जयकुमार ने यहां पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सीबीसीआईडी को लिखित में एक बयान दिया और बताया कि उसका तिरूनावुकारासु के साथ कोई संबंध नहीं है.उन्होंने कहा कि उन्हें दो फरवरी को यह पद दिया गया था और तब से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक, लोग और व्यवसायी उनसे मिलने आते थे. (इनपुट-भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं