विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2018

नोएडा: गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद युवक ने किया यह काम...

युवती को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

नोएडा: गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद युवक ने किया यह काम...
प्रतीकात्मक फोटो.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के छीजारसी गांव के एक गेस्ट हाउस में गर्लफ्रेंड के साथ ठहरे युवक ने विवाद होने पर कथित तौर पर लड़की को गोली मार दी. इसके बाद उसने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. युवती को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों सरकारी नौकरी की परीक्षा देने के लिए कोचिंग कर रहे थे.

मेरठ : प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर खुद को गोली मारी

पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद का रहने वाला मोहित यादव (22 वर्ष) और बुलंदशहर की रहने वाली कुमारी नेहा यादव (21 वर्ष) गाजियाबाद में रहकर सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. 

लाहौर : प्रेम प्रस्ताव ठुकराया तो युवती ने प्रेमी को गोली मारी

उन्होंने बताया कि लड़की के सीने में गोली लगी है. उसकी हालत अत्यंत नाजुक है. उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ. पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. 

(इनपुट: भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com