मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर में गुरुवार शाम बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या (BJP Leader Shot Dead) कर दी गई. मारे गए बीजेपी नेता मंदसौर नगर पालिका (Mandsaur Municipal Corporation) के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार (Prahlad Bandhwar) हैं. प्रहलाद बंधवार को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने सर में गोली मारी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: गुजरात में बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयंतीलाल भानुशाली की चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या
बता दें कि मोटर साइकिल सवार गोली मारने के बाद अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर पैदल भाग खड़ा हुआ. पुलिस इलाके की नाकेबंदी कर आरोपी को तलाश रही है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मंदसौर में सनसनी फैल गई है. बाजार बंद हो गए हैं और भारी संख्या में लोग जिला चिकित्सालय में इकट्ठा हो गए हैं. पुलिस प्राथमिक तौर पर जमीन विवाद के चलते हुई घटना बता रही है.
VIDEO: बीजेपी नेता की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं