(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी.
- घटना में प्रयुक्त हथियार पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है.
- घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बिहारशरीफ:
बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अपराधियों ने उधार लिया पैसा देने के बहाने बुलाया और फिर दो लोगों को गोली मार दी. गोली लगने से दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घयल हो गए. इस बीच, ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. पुलिस के अनुसार, नवादा निवासी जयशंकर सिंह अपने चचेरे भाई आलोक सिंह के साथ बाइक से बिहारशरीफ अपने पिता के श्राद्धकर्म का कार्ड बांट रहे थे. इसी बीच जयशंकर के मोबाइल पर अपराधियों ने फोन कर कहा कि 'आपके पिता जी से मेरे पिता जी ने पचास हजार रुपए लिए थे, वे रुपये आप हमसे ले लीजिए.'
ये दोनों जैसे ही कंचनपुर के एक पुल के पास पैसा लेने आए, पहले से घात लगाए अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. गोली की आवाज सुन ग्रामीण जुट गए और एक हमलावर को दौड़कर पकड़ लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी. हमलावर को अचेतावस्था में सड़क पर छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें : बिहार के नालंदा जिले में बस में लगी आग, 8 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. गंभीर स्थिति देखते हुए जयशंकर एवं हमलावर को पटना भेज दिया गया है.
VIDEO : क्राइम शो होस्ट सुहैब इलियासी को उम्रकैद
जयशंकर के पिता राम नरेश सिंह अवकाश प्राप्त दारोगा थे, जिनका 10 दिन पहले निधन हो गया था. दीपनगर के थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया. घटना में प्रयुक्त हथियार पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं