विज्ञापन

भागलपुर में EO हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी रामधनी यादव पुलिस एनकाउंटर में ढेर

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ में DSP समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

भागलपुर में EO हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी रामधनी यादव पुलिस एनकाउंटर में ढेर
EO की हत्या का आरोपी रामधनी यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
  • भागलपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधी रामधनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया गया है
  • रामधनी यादव ने सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार की दिनदहाड़े हत्या की थी
  • पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के दौरान अपराधियों के हमले से बचाव में जवाबी कार्रवाई की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार के भागलपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधी रामधनी यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) कृष्णा भूषण कुमार की दिनदहाड़े हत्या करने वाले इस मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मार गिराया. इस कार्रवाई के दौरान अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में डीएसपी समेत तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है.

हथियार बरामदगी के दौरान शुरू हुई मुठभेड़

एसपी प्रमोद कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने रामधनी यादव को गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ के दौरान उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को सुल्तानगंज के ग्रामीण इलाके में छिपाने की बात स्वीकार की थी. जब पुलिस की टीम उसे लेकर हथियारों की बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची, तभी पीछे से आए रामधनी के सहयोगियों ने उसे छुड़ाने के उद्देश्य से पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा मेंं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रामधनी यादव के सीने में गोली लगी. उसे तुरंत मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके से दीपक नाम के एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें : Exclusive: EO के हत्यारे रामधनी का खौफनाक इतिहास, कभी कत्ल कर कटा सिर लेकर पहुंचा था थाने... बनाया करोड़ों का साम्राज्य

चैंबर में घुसकर अपराधियों ने बरसाई थीं गोलियां

सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में खौफनाक मंजर देखने को मिला था. 3 से 5 की संख्या में आए अपराधियों ने चैंबर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस दौरान जांबाज कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भिड़ गए थे, जिसके बाद अपराधियों ने उन्हें बाहर खींचकर चार गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौत हो गई. इस हमले में नगर परिषद चेयरमैन और भाजपा नेता राज कुमार गुड्डू भी गंभीर रूप से घायल हुए. उनके फेफड़े में गोली फंसी है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

कार्यालय में लगे CCTV में कैद हुई अपराधियों की करतूत

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अपराधी हाथ में झोला लेकर चैंबर में दाखिल होते दिख रहे हैं. पिस्टल देखते ही कार्यालय में भगदड़ मच गई थी. पुलिस अब पकड़े गए अपराधी दीपक से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और इस हत्याकांड के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com