विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2017

नोएडा में पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था सट्टे का अड्डा, 31 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इस अड्डे पर छापा मारकर 31 लोगों को गिरफ्तार किया है.

नोएडा में पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था सट्टे का अड्डा, 31 लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
नोएडा: नोएडा में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से चल रहे सट्टे के एक बड़े अड्डे का भांडाफोड़ हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां दुबई से सट्टेबाजी को अंजाम दिया जाता था. रोजाना शाम 5 बजे के करीब दुबई से पर्ची निकलती थी, उसके बाद जिसका नंबर आता था उसे 10 रुपये की जगह 900 रुपये दिया जाता था. पुलिस ने इस अड्डे पर छापा मारकर 31 लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से सट्टे की पर्चियां एवं करीब एक लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है.

यह भी पढ़ें: नोएडा में देह व्यापार के आरोप में महिला समेत सात गिरफ्तार

एसएसपी लव कुमार ने बताया, 'हमें सूचना मिली थी कि अट्टा गांव में महेश अवाना के मकान में सट्टे का अड्डा चल रहा है. सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने शाम वहां छापा मारा. छापेमारी के दौरान मौके से 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया.'

VIDEO: नोएडा के दो कॉल सेंटरों पर छापा
पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के दौरान यह बात पता चली कि अड्डे को अट्टा चौकी प्रभारी एवं वहां तैनात पुलिस कर्मी संचालित करवा रहे थे. दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पुलिस वालों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com