प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के साथ धोखाधड़ी करना एक कंपनी का भारी पड़ गया है. बैंक की शिकायत पर अब पुलिस ने संबंधित कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार संबंधित कंपनी हैदराबाद की है. कंपनी पर आरोप है कि उसने बैंक से करीब 134 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है. बैंक ने अपनी तरफ से दी शिकायत में कहा है कि कंपनी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से विभिन्न क्रेडिट सुविधाओं का इस्तेमाल किया है.
यह भी पढ़ें: जब सबको जगाकर सो गई वो, आखिरी सांस तक हार नहीं मानी उसने
बैंक के अनुसार संबंधित कंपनी ने 2007 से 2014 के बीच धोखाधड़ी की है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. इससे पहले भी दिल्ली में एक ऐसी ही बड़ी कंपनी ने सार्वजनिक क्षेत्र के एक बड़े बैंक को फर्जी दस्तावेज के आधार पर करोड़ों रुपये की चपत लगाई थी. पुलिस इस मामले में भी अभी आरोपियों की तलाश कर रही है.
VIDEO: आज भी बढ़ रही है महिलाओं के खिलाफ अपराध
इस मामलें आरोपियों ने प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर बैंक को चपत लगाई थी. (इनपुट भाषा से)
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)