- लड़की के पिता ने इस मामले में दर्ज कराई है शिकायत
- इसके अनुसार, आरोपी ने लड़की को एक कैफ में बुलाया
- ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया, बाद में उसके साथ रेप किया
यूपी के कानपुर शहर में एक व्यक्ति को हुक्का बार में एक नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कथित रूप से उससे रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. डॉक्टर दंपति की यह 16 वर्षीय बेटी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये आरोपी के साथ जुड़ी थी. लड़की के पिता ने इस मामले में आरोपी विनय ठाकुर और सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, विनय ठाकुर ने 4 मार्च को लड़की को कररही के एमजी कैफे में बुलाया जहां उन्होंने हुक्का पिया. विनय ने इस दौरान लड़की के ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके साथ रेप किया. बाद में वह नाबालिग को सुनसान जगह पर लेकर गया जहां सात अन्य दोस्तों ने गैंगरेप की कोशिश की.
जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पूरे शरीर पर काटने की कोशिश की. लड़की के घर पहुंचकर इस घटना के बारे में बताए जाने के बाद पिता ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. स्थानीय मीडिया में आईं रिपोर्ट्स के अनुसार, जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटा और गाल-माथे सहित शरीर के कई स्थानों पर खरोंच दिया. लड़की ने पिता को यह भी बताया है कि आरोपी-इंस्टाग्राम ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया था और पिछले कुछ दिनों से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्थानीय मीडिया के अनुसार, लड़की के पेरेंट्स ने पुलिस को यह भी बताया है कि विनय ठाकुर ने पहले अपना नाम लड़की के सीने पर ब्लेड से खुदवाया था ताकि वह किसी और से शादी न कर सके. उसने लड़की को लाइटर से धमकाया और उसके बाल भी जला दिए. पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि लड़की राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी तो विनय ने उसका वहां भी पीछा किया और एक होटल के कमरे में उसकी पिटाई की. पेरेंट्स का यह भी आरोप है कि बेटी के खर्च के लिए उसके बैंक अकाउंट में भेजी गई राशि को भी आरोपी ट्रांसफर कर लेता था.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं