उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मामला सहारनपुर का है. यहां एक शख्स ने पहले एक नाबालिग से यौन संबंध बनाया और बाद में जब बेटी पैदा हुई तो उसे आरोपी ने खेत में फेंक दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इस मामले को लेकर सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि देवबंद निवासी 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी सलमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो युवक शादी के लिए टालमटोल करने लगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीड़िता ने आरोप लगाया कि चार दिन पहले ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया था जिसे सलमान जबरदस्ती फेंकने ले गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने बच्ची को फेंकने की बात किसी से बताई तो वो उसे मार देगा.
राय ने बताया कि अभी दो दिन पूर्व ही देवबंद के सांपला रोड पर एक किसान को नवजात बच्ची एक खेत की झाड़ी से बरामद हुई थी जिसका उसने इलाज कराया और फिलहाल उसका पालन-पोषण कर रहा है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं