विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2018

अब असम में 55 साल के बुजुर्ग ने किया 7 साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

दिल दहला देने वाली घटना में असम में 7 साल की बच्ची से रेप हुआ है. इस मामले में 55 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

अब असम में 55 साल के बुजुर्ग ने किया 7 साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
असम:

कठुआ, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आ रही बलात्कार की खबरों के बीच एक ओर जहां सरकार कानून को सख्त बनाने की तैयारी कर रही है, वहीं रेप की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. एक अन्य दिल दहला देने वाली घटना में असम में 7 साल की बच्ची से रेप हुआ है. इस मामले में 55 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

असम के तिनसुकिया जिले में लजुमबस्ती गांव में शुक्रवार की शाम गरीब परिवार की 7 साल की बच्ची से बलात्कार किया गया. रेपिस्ट उसी के इलाके का बताया जा रहा है. हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके खिलाफ जांच जारी है.

#बसबहुतहुआ : कठुआ, कवर्धा, सिद्धार्थनगर के बाद अब एटा में भी 9 साल की बच्ची से रेप, हत्या 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित का पिता दिहाड़ी मजदूर है और जिस वक्त बच्ची घर पर अकेली थी, उसी वक्त आरोपी उसके घर आया और उसे बहला-फुसला कर उसे अपने घर ले गया, जहां उसका बलात्कार किया.

बता दें कि 17 अप्रैल को इसी इलाके में एक और रेप की घटना सामने आई थी जिसमें 8 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में 22 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया था. पिछले महीने असम में महिलाओं और बच्चों के प्रति काफी अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं. 

सूरत रेप केस: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पीड़िता का चाचा हो सकता है मुख्‍य आरोपी?

गौरतलब है कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक बच्ची से रेप और हत्या का मामला सामने आया था, वहीं उत्तर प्रदेश मे ंबारात दखने गई बच्ची से बलात्कार किया गया. 

VIDEO: बच्चियों से रेप फिर हत्याएं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com