विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2018

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर शख्स ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा था चौंकाने वाला राज

अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान और हताश एक वरिष्ठ नागरिक ने गुरुवार को दिल्ली मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर शख्स ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा था चौंकाने वाला राज
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान और हताश एक वरिष्ठ नागरिक ने गुरुवार को दिल्ली मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि घटना जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन की है, जहां शाम 3:20 बजे एक वरिष्ठ नागरिक ने ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. मृतक की पहचान 60 वर्षीय बनारसी दास के रूप में हुई है.  

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आदर्श नगर निवासी बनारसी दास को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया."

यह भी पढ़े - बलात्कार के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार, महिला ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

अधिकारी ने कहा कि उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया, जिसमें उसने लिखा था कि वह पिछले कुछ सप्ताह से अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों के कारण हताश और अपनी जिंदगी से खुश नहीं है.

उन्होंने कहा, "पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया." उन्होंने आगे कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह मेट्रो स्टेशन खुद गए थे या फिर उनके साथ और कोई था.

VIDEO : मनचलों की हरकत से परेशान पति-पत्नी ने की खुदकुशी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com