(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
रोडरेज के एक संभावित मामले में दिल्ली के द्वारका इलाके में सेना के एक सेवानिवृत्त कैप्टन और उनके परिजनों की पांच लोगों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पीड़ित अपने परिवार के साथ द्वारका सिटी सेंटर मॉल में रात्रिभोज के लिये गया था. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, ‘हम 13 मई को आधीरात के करीब खाना खाकर मॉल से बाहर आए थे. हमारी गाड़ी मॉल के गेट से थोड़ी दूर पर खड़ी थी, मैंने अपनी पत्नी और बहन को बच्चों के साथ वहीं खड़े रहने को कहा और मैं अपने जीजा के साथ गाड़ी लेने चला गया.’
यह भी पढ़ें : रोडरेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू पर जुर्माना, पंजाब में मृतक गुरनाम के गांव में सन्नाटा
उन्होंने आरोप लगाया कि पास खड़ी एक कार में बैठे कुछ लोगों ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करनी शुरू कर दी और जब वे अपनी कार लेकर वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने कहा कि एक आरोपी को सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने मौके पर ही पकड़ लिया जबकि बाकियों को 15 मई को पकड़ा गया.
VIDEO : 30 साल पुराने रोडरेज केस में नवजोत सिंह सिद्धू को SC से राहत
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)