विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

कोटा में बेटे ने मामूली कहासुनी में मां की चाकू घोंपकर हत्या की

50-वर्षीय महिला एक सरकारी स्कूल में टीचर थी.

कोटा में बेटे ने मामूली कहासुनी में मां की चाकू घोंपकर हत्या की
प्रतीकात्मक चित्र
कोटा: राजस्थान में कोटा जिले के कैथून शहर में रविवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद गुस्से में आकर 25-वर्षीय एक शख्स ने अपनी मां की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. कैथून थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) पुष्पेंद्र सिंह हडा ने बताया कि 50-वर्षीय महिला बारोदिया गांव में एक सरकारी स्कूल में टीचर थी.

यह भी पढ़ें: मुंबई में 16 साल के लड़के ने 70 साल की महिला पर कैंची और चाकू से किया जानलेवा हमला

आरोपी ने महिला के गले में चाकू घोंप दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. एसएचओ ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है.

VIDEO: बलिया में मनचलों ने छात्रा की हत्या की
उसे वारदात के फौरन बाद गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया और मामले की तहकीकात की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com