(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- यह घटना शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर की है.
- दिनेश का 23 वर्षीय एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.
- दिनेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
चाकू से किए गए कथित हमले में शुक्रवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी महिला मित्र घायल हो गई. पुलिस ने बताया कि युवती के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया. यह घटना शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर की है. पुलिस ने बताया कि तीन बच्चों के पिता दिनेश का 23 वर्षीय एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों चार दिन पहले अपने घर से भाग गए थे. दिनेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
VIDEO : 6 मर्डर से दहला पलवल, एक ही शख्स पर आरोप
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
VIDEO : 6 मर्डर से दहला पलवल, एक ही शख्स पर आरोप
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)