विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2020

उत्तर प्रदेश : शादी समारोह के दौरान 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी जिले में एक मैरिज हॉल के बाथरूम में तीन साल की मासूम के साथ अज्ञात युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश : शादी समारोह के दौरान 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR
आरोपी ने वॉशरूम में मासूम से दुष्कर्म किया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • यूपी के मैनपुरी जिले की घटना
  • तीन साल की मासूम से दुष्कर्म
  • शादी का वीडियो खंगाल रही पुलिस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैनपुरी:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी जिले में एक मैरिज हॉल के बाथरूम में तीन साल की मासूम के साथ अज्ञात युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना मैनपुरी जिले के भोगांव इलाके में बुधवार देर रात हुई. बच्ची अपने माता-पिता के साथ एक शादी में शामिल होने आई थी. वह आसपास खेल रही थी और फिर लापता हो गई, लेकिन माता-पिता ने उसकी गैरमौजूदगी पर ध्यान नहीं दिया.

शादी में शामिल होने आई एक महिला मेहमान जब वॉशरूम गई तो उसने देखा कि बच्ची फर्श पर पड़ी थी और खून बह रहा था. बाद में उसने पुलिस (UP Police) को बताया कि उसने वॉशरूम से एक युवक को बाहर निकलते हुए देखा था. मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (SP) अजय कुमार ने कहा कि बच्ची की हालत स्थिर है और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.

रेप मामला : पीड़िता का केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग, चिन्मयानंद से बताया खतरा

उन्होंने कहा कि आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. एसपी ने आगे कहा कि हालांकि मैरिज हॉल के अंदर 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन रिकॉर्डिंग में तकनीकी समस्या के कारण फुटेज उपलब्ध नहीं है.

बेसहारा युवती ने ऑटो वाले से मांगी लिफ्ट तो पहले उसने किया रेप, फिर दो और युवकों ने भी लूटी आबरू

उन्होंने कहा, "हमने इस मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की हैं और आरोपी को पकड़ने के लिए महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर स्केच तैयार किया गया है." संदिग्ध के बारे में सुराग पाने के लिए पुलिस समारोह के दौरान एक वीडियोग्राफर द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो भी देख रही है.

VIDEO: दिल्ली की अदालत ने निर्भया के दोषियों का नया डेथ वारंट किया जारी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com